Posts

Showing posts from June, 2017

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

Image
बॉलीवुड में नाम कमाना इतना आसान नहीं। कड़ी महनत के साथ बेहतरीन एक्टिंग भी जरूरी है। ऐसे कई सितारे हैं, जिनकी पहली फिल्‍में तो नहीं चलीं। मगर आगे जाकर उन्‍होंने खूब नाम कमाया। जानिए किस सितारे को मिली कौन सी फिल्‍म से पहचान... 1. अमिताभ बच्चन 1969 में सात हिंदुस्‍तानी से डेब्‍यू करने के बाद अमिताभ ने आनंद और परवाना जैसी कई फिल्‍में की। आनंद के लिए उन्‍हें फिल्‍मफेयर भी मिला। मगर ये फिल्‍में कुछ ज्‍यादा चली नहीं। फिर निर्देशक प्रकाश मेहरा ने 1973 में ज़ंजीर फिल्‍म बनाई। इस फिल्‍म ने बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्‍मों का ट्रेंड बदल दिया। और य‍हीं से अमिताभ का एंग्री यंग मैन का सफर शुरू हो गया।  2. श्रीदेवी तेलगु फिल्‍मों में बचपन से अभिनय करतीं श्रीदेवी ने अपनी पहली फिल्‍म 1967 में की थी। 1979 में उन्‍होंने अपना पहला कदम हिंदी सिनेमा में सोल्‍वाँ सावन के साथ रखा था। 1983 में जीतेंद्र के साथ‍ रिलीज हुई थी उनकी हिम्मतवाला। इस फिल्‍म के गाने नैनों में सपना में उनके आउटफिट्स ने सबका दिल जीत लिया। इस फिल्‍म के बाद से बॉलीवुड में उनका नाम आसमान छूने लगा।  3. अक्षय कुमार मार्शल...