बॉलीवुड की 10 अपकमिंग बड़ी फिल्में, जिनका दर्शक बेसब्री से कर रहे इंतजार
2017 लगभग आधा खत्म हो चुका है। इस दौरान कई सुपरहिट तो कुछ फ्लॉप फिल्में देखने को मिलीं। आने वाले समय में दर्शक सिनेमाघर जाएंगे या नहीं यह इन 10 फिल्मों पर निर्भर होगा। जो साल के आखिरी छह महीनों में रिलीज होने जा रही हैं 1. मॉम रिलीज डेट: 7 जुलाई निर्देशक: रवि उदयवर कास्ट: श्रीदेवी, अक्षय खन्ना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, अदनान सिद्दीकी, सजल अली, अभिमन्यु सिंह, पितोबश त्रिपाठी सिनोप्सिस: श्रीदेवी की 300वीं फिल्म एक थ्रिलर है। यह एक मां के दिल की दुविधा दिखाती है। फिल्म में आप देखेंगे कि जब उसे गलत और बहुत गलत में से चुनना पड़ जाए, तब वो क्या करती है। 2. जग्गा जासूस रिलीज डेट: 14 जुलाई निर्देशक: अनुराग बासु कास्ट: रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ़, गोविंदा, सयानी गुप्ता, अदा शर्मा, सौरभ शुक्ला, डेन्ज़िल स्मिथ सिनोप्सिस: यह एक म्यूजिकल एडवेंचर फिल्म है। रणबीर एक जवान जासूस है जो कैटरीना के साथ अपने गुमशुदा पिता की खोज में निकले हैं। 3. लिपस्टिक अंडर माय बुरखा रिलीज डेट: 21 जुलाई निर्देशक: अलंकृता श्रीवास्तव कास्ट: कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक, आहाना कुमार, प्...