बॉलीवुड की 10 अपकमिंग बड़ी फिल्‍में, जिनका दर्शक बेसब्री से कर रहे इंतजार

2017 लगभग आधा खत्‍म हो चुका है। इस दौरान कई सुपरहिट तो कुछ फ्लॉप फिल्‍में देखने को मिलीं। आने वाले समय में दर्शक सिनेमाघर जाएंगे या नहीं यह इन 10 फिल्‍मों पर निर्भर होगा। जो साल के आखिरी छह महीनों में रिलीज होने जा रही हैं

1. मॉम
रिलीज डेट: 7 जुलाई 
निर्देशक: रवि उदयवर
कास्‍ट: श्रीदेवी, अक्षय खन्ना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, अदनान सिद्दीकी, सजल अली, अभिमन्यु सिंह, पितोबश त्रिपाठी
सिनोप्सिस: श्रीदेवी की 300वीं फिल्‍म एक थ्रिलर है। यह एक मां के दिल की दुविधा दिखाती है। फिल्‍म में आप देखेंगे कि जब उसे गलत और बहुत गलत में से चुनना पड़ जाए, तब वो क्‍या करती है। 
2. जग्गा जासूस
रिलीज डेट: 14 जुलाई
निर्देशक: अनुराग बासु
कास्‍ट: रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ़, गोविंदा, सयानी गुप्ता, अदा शर्मा, सौरभ शुक्ला, डेन्ज़िल स्मिथ
सिनोप्सिस: यह एक म्यूजिकल एडवेंचर फिल्‍म है। रणबीर एक जवान जासूस है जो कैटरीना के साथ अपने गुमशुदा पिता की खोज में निकले हैं। 

3. लिपस्टिक अंडर माय बुरखा
रिलीज डेट: 21 जुलाई
निर्देशक: अलंकृता श्रीवास्तव
कास्‍ट: कोंकणा सेन शर्मा, रत्ना पाठक, आहाना कुमार, प्‍लबिता बोरठाकुर, विक्रांत मेस्सी 
सिनोप्सिस: यह एक बहतरीन महिला केंद्रित फिल्म है। इसमें 4 महिलाओं की सीक्रेट फैंटसीज बतायी गयी है। कैसे वे दोहरी ज़िन्दगी जीती हैं और अपने सपनों को पूरा करने की चाह रखती हैं।

4. इंदु सरकार
रिलीज डेट: 28 जुलाई
निर्देशक: मधुर भंडारकर
कास्‍ट: नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हारी, सुप्रिया विनोद, अनुपम खेर, तोता रॉय चौधरी
सिनोप्सिस: भारत में लगी 1975-1977 की इमरजेंसी के वक्‍त में सेट है यह फिल्‍म। कीर्ति ने हकलाती कवयित्री का रोल किया है। उसे आपातकाल के समय क्‍या-क्‍या मुश्‍किलें उठानी पड़ी यह दर्शाया गया है।


5. जब हैरी मेट सेजल
रिलीज डेट: 4 अगस्त
निर्देशक: इम्तियाज अली
कास्‍ट: शाहरुख़ ख़ान, अनुष्का शर्मा, एवलिन शर्मा, सयानी गुप्ता, चन्दन रॉय सान्याल
सिनोप्सिस: फिल्‍म की शूटिंग अंतरराष्ट्रीय लोकेशन्‍स में हुई हैं। अनुष्का एक गुजराती का रोल कर रही हैं। वही शाहरुख़ एक टूरिस्ट गाइड का रोल करते नजर आएंगें।


6. टॉयलेट एक प्रेम कथा
रिलीज डेट: 11 अगस्त
निर्देशक: श्री नारायण सिंह
कास्‍ट: अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर, सना खान
सिनोप्सिस: फिल्‍म की शैली कॉमेडी है। मगर यह एक संगीन मुद्दा उठाती है। स्वच्छ भारत अभियान के साथ मिलकर भारत की गंदगी और स्‍वच्‍छता को लेकर लापरवाही पर रोशनी डाली है। 


7. सीक्रेट सुपरस्टार
रिलीज डेट: अगस्त/अक्टूबर
निर्देशक: अद्वैत चन्दन
कास्‍ट: आमिर ख़ान, वैशाली सहदेव/ मेहर विज 
सिनोप्सिस: एक टीनएज बच्‍ची जो गायक बनना चाहती है। वह अपनी मां को अपने अब्‍यूजिव पिता से बचाती है। और आमिर खान उसका सपना पूरा करने के लिए उसकी ज़िन्दगी में फरिश्ता बनकर आते हैं।


8. पद्मावती
रिलीज डेट: 17 नवम्बर
निर्देशक: संजय लीला भंसाली 
कास्‍ट: शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अदिति राव
सिनोप्सिस: यह कहानी अल्लाउदीन खिलजी की प्रेम कथा है। कैसे मेवाड़ की रानी पद्मिनी पर उनका दिल आ गया था। बेहतरीन सेट डिजाइन और कास्‍ट्यूम से फिल्‍म की कहानी उभरकर आएगी।


9. 102 नॉट आउट
रिलीज डेट: 1 दिसम्बर
निर्देशक: उमेश शुक्ला
कास्‍ट: अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, परेश रावल
सिनोप्सिस: सौम्‍य जोशी के लिखे गुजराती प्‍ले पर निर्धारित है यह फिल्‍म। इसमें अमिताभ सबसे ज्‍यादा उम्र के व्‍यक्‍ति का रिकार्ड तोड़ना चाहते हैं। ऋषि कपूर उनके 75 साल के बेटे का रोल करेंगें। 


10. टाइगर जिंदा है
रिलीज डेट: 22 दिसम्बर
निर्देशक: अली अब्बास जफर
कास्‍ट: सलमान ख़ान, कैटरीना कैफ़, परेश रावल, अंगद बेदी, सुदीप
सिनोप्सिस: 2012 में बनी फिल्‍म एक था टाइगर का सीक्वल है यह फिल्‍म। सलमान खान और कैटरीना कैफ़ इस फिल्‍म के लिए फिर एक बार साथ काम कर रहे हैं।



Souce: http://inextlive.jagran.com/top-10-upcoming-bollywood-movies-releasing-in-next-six-months-this-year-201706290014

Comments

Popular posts from this blog

जानिए किस फिल्‍म ने बनाया इन 10 बॉलीवुड सितारों को सुपरस्‍टार

10 बालीवुड फिल्‍में जिनमें हीरोइनें हीरो से लंबी, फिल्‍ममेकर्स को करने पड़े ये जुगाड़